BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 5:58 pm
NEWS : उप जिला चिकित्सालय निर्माण को लेकर पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में बस्सी ग्रामीण मंडल द्वारा धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के बस्सी में स्वीकृत एवं शिलान्यास हुए 32 करोड़ रुपए लागत वाले उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में बस्सी बस स्टेंड पर धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़ ने की , विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी थे । धरने के पश्चात पैदल मार्च करते हुए पूर्व मंत्री के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील तक पहुंचकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सत्तापरिर्वतन हुए 1 वर्ष 6 माह हो चुके है किन्तु जमीन विवाद का समाधान नहीं होने से उप-जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य अधरझूल में अटका हुआ है जो आमजन के लिहाज से अतयन्त चिन्ताजनक बात है।चिकित्सा जैसे विषय पर राजनीति किया जाना कतई उचित नहीं है, यह पूरा अनुसुचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछडा व विशेष पिछडावर्ग बहुल्य क्षेत्र है व दुर्गम पहाडी क्षेत्र के लोगों के लिए संजीवनी के समान है किन्तु इस प्रकार की उपेक्षा से पूरे क्षेत्र में निराशा व रोष व्याप्त है।


प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री जाड़ावत ने अपने संबोधन में स्वीकृत उप जिला चिकित्सालय निर्माण में हो रही देरी को लेकर क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियो को आड़े हाथों लेते हुआ कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जमीन चिन्हित कर आवंटित होकर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यादेश तक जारी कर दिया गया था जिससे आस पास के क्षेत्र वासियों चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलता, जमीन चिन्हित करने के कोई विवाद है तो अन्य स्थान पर चयन कर निर्माण होना था किन्तु स्थान को लेकर निर्माण कार्य को डेढ़ साल से अटका रखा है जनहित में नही है। आप बस्सी को को कोई सौगात नही दिला सकते तो स्वीकृत जनहित के कार्यों को अपने राजनीतिक खींचतान को लेकर अटका कर मत रखो उन्होंने कहा की इस महत्वपूर्ण उप जिला चिकित्सालय का कार्य शुरू नही हो पाया जबकि 22 डॉक्टर तक की स्वीकृति जारी हो गई थी तथा हाल ही में सरकार द्वारा बस्सी में 28 स्थाई नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा जनभावना को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री लादू लाल धाकड़, भेरूदास बैरागी, शिवप्रकाश मूंदड़ा, बंशीलाल मूंदड़ा, देवीलाल धाकड़, शांतिलाल धाकड़, नारायण लाल कुमावत, रामलाल धाकड़, शंभुलाल जाट सरपंच मोहनलाल धाकड़, जितेंद्र रेगर, रघुवीर सिंह, देवीलाल पाल लालू राम धाकड़, विनोद धोबी, शैतान सिंह, हैप्पी सिंह नगरी, भरत धाकड़, पूर्व सरपंच फूलचंद धाकड़, आजाद जाट, भगवत सिंह, युवराज सिंह नेगड़िया, विशाल सोनी, संजय तेली, गंगाराम पटेल, रतनलाल गुर्जर, उदयलाल रैगर, सतीश सुहालका, संजय राव, देवकिशन जाट, रामेश्वर माली, महावीर सिंह, गजपाल सिंह, ओमप्रकाश तेली, भेरूसिंह केलझर, गोवर्धन जाट, प्रीतम जाट, पूर्व सरपंच रामलाल भील, दीपक जोशी, दर्पण शर्मा, विनोद खटीक मोहम्मद अली रफीक कंडक्टर, इरफान बरकाती,  भानु प्रताप सिंह, रोनी खटीक, ख्यालीलाल कुमावत, अहमद हुसैन मंसूरी, मुकेश गाडरी, संचालन रफीक सर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE