नीमच। भारत सरकार के संयुक्त सचिव जस्टिस सत्यप्रकाश ने जल निगम के अधिकारियों के साथ गुरुवार को गांधी सागर समूह 2 जलप्रदाय योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। जस्टिस सत्यप्रकाश ने रामपुरा तहसील के खिमला में निर्मित इंटकवेल एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर कंसलटेंट अनिरुद्ध कुमार जल निगम के महाप्रबंधक एवं डीबीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।