BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 10:13 am
BIG NEWS : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, एसी स्कूटी सहित घर का सारा सामान जलकर राख, ऊर्जा मंत्री तोमर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का दिलाया भरोसा, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में शॉर्ट सर्किट के चलते देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पहुंच कर पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद करने के निर्देश एसडीएम को दिए।


चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया
दरअसल ग्वालियर के घास मंडी के पास काली माता मंदिर की घटना है, जहां देर रात हरि सिंह कुशवाह परिवार के साथ सो रहे थे, तभी अचानक घर के कमरे से धुआं उठा। देखते ही देखते धुंआ बड़ी आग में बदल गया। घर के लोग तत्काल बाहर निकले और बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद कराई गई,साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ऐसे में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार गाड़ियों की मदद से पानी फेंका और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।


घर के विंडो एसी में ब्लास्ट
सूचना पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंत्री तोमर ने पीड़ित परिवार को आगजनी से हुए नुकसान की स्थिति को देखते हुए एसडीएम को निर्देश दिए कि वह नियम अनुसार आर्थिक मदद करें। फिलहाल घर में लगी आग के चलते अंदर रखा सामान और तीन बाइक जलकर खाक हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि घर के विंडो एसी में ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद यह आग लगी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE