देवास। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में हिंदू उत्सव समिति व समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल बायपास पर राजोदा चौराहा के समीप किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, सहित महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,आयोजक धर्मेंद्र सिंह बेस, राजेंद्रसिंह बेस, सुरेंद्रसिंह गौड़, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, नवीन सोलंकी, विजयसिंह पंवार आदि उपस्थित थे।प्रतियोगिता पांच चरण में हुई। छठवां चरण फाइनल हुआ,। प्रतियोगिता में शक्ति सिंह दरबार पटलावदा की घोड़ी काजल प्रथम, राजेश यादव ब्यावरा बरखेड़ा की घोडी सपना द्वितीय व एक घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम विजेता को विजय पंडित की ओर से 7001, द्वितीय को नवीन सोलंकी की ओर से 5001 व नाना बेस की ओर से तृतीय विजेता को 2100 रुपए की राशि भेंट की।तीनों विजेताओं को शील्ड प्रदान कर समानित किया गया।विधायक गायत्री राजे पंवार ने कहा की महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर प्रतिवर्ष हिंदू उत्सव समिति द्वारा घुड दोड का आयोजन किया जाता है जिसमें आज सम्मिलित होने का अवसर मिला है।इस तरह के कार्यक्रम से हम महाराणा प्रताप जी को एक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।आयोजन समिति के धर्मेंद्र सिंह बैस ने बताया तीन घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में 31 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया।