मंदसौर। नगर के समस्त राष्ट्रभक्त नागरिकों, समाज प्रमुखों, समस्त व्यावसायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों से सादर अनुरोध है कि हमारे नगर की शान, थल सेना (आर्मी) में 31 वर्षों तक गौरवपूर्ण सेवा देने के उपरांत कैप्टन (ऑनरेरी) सुरेश परमार सेवानिवृत्त होकर नगर में पधार रहे हैं।
आपने सिकंदराबाद, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, राजस्थान, रक्षा मंत्रालय (दिल्ली), भोपाल मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर राष्ट्र की सेवा की है। उनके स्वागत एवं अभिनंदन हेतु एक भव्य सैनिक सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस गौरवमयी अवसर पर उपस्थित होकर इस आयोजन को भव्यता प्रदान करें और हमें कृतज्ञ करें।