मनासा। देवरी खवासा मां अंबे माता मंदिर पर तीन दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना को लेकर आज दूसरे दिन यज्ञ हवन किया गया, जिसमें पंडित दशरथ शर्मा जल्दी वाले के द्वारा हवन में कई हजार आहुतियां लगाई गई। वहीं ध्वज गरुड़ घंटा ध्वजा डंडा आदि के साथ में स्वर्ण कलश की जल अभिषेक शेष धारा के साथ में किया गया।
पंडित दशरथ शर्मा व उनके सहयोगी दिलीप नागदा पप्पू शर्मा आदि के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा है कल दिनांक 31-05-2025 को 11.45 पर स्वर्ण कलश स्थापना पूरी विधि विधान से की जाएगी। वह हवन यज्ञ की पुण्यवती व शाम को 4.00 बजे महाप्रसादी वितरण की जावेगी समस्त पाटीदार समाज के द्वारा यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। समस्त पाटीदार समाज के द्वारा अपील की गई है कि मां अंबे के इस पुनीत कार्य में प्रसादी पवन करें और अपने जीवन को धन्य बनावे।