जबलपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने सियासी निशाना साधा है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि- ‘इस समय बलात्कार का हब बन गया है मध्य प्रदेश।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के खंडवा में निर्भया जैसा कांड हुआ है। खंडवा के ही पास 13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दरिंदगी की वारदात हुई है। सज्जन वर्मा ने सवाल उठाया कि इन हालातों में नारी कैसे सशक्त हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के बजाय खंडवा जाकर पीड़ित परिवार के आंसू पोंछते तो लगता कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर काम हो रहा है। पीड़ित परिवारों से पीएम मोदी मुलाकात करते तो लगता है कि नारी सशक्तिकरण को लेकर गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं।