बड़वानी। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शिवकुंज और आशाग्राम ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से बाइक रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आशाग्राम पहुंची।
इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना था। आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिन दुबे ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 का प्रचार भी किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
प्रदेश में तंबाकू सेवन से होने वाले ओरल और फेफड़ों के कैंसर के मरीजों की संख्या हर साल बढ़ रही है।
चिकित्सकों के अनुसार 90 प्रतिशत ओरल कैंसर चबाने वाले तंबाकू के कारण हो रहा है। इस रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू और धूम्रपान का सेवन न करने का संदेश दिया गया।