मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा में 407 ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा हुआ। तेजगति से चलाते हुए 407 ट्रक असंतुलित हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर घायल हो गई, जिसके बाद ट्रक खाई में पलटी खा गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार देर शाम साढ़े 6 बजे करीब मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने खजूरी से आंतरीमाता रोड पर प्रतापपुरा में मुख्य सड़क पर ड्राइवर की लापरवाही से तेजगति से चलते हुए 407 ट्रक असंतुलित हो गया, जिसने सड़क पर खड़ी एक महिला को चपेट में ले लिया और सड़क के पास खाई में जा गिरा। चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने महिला को तत्काल उपचार के लिए थाना 108 एंबुलेंस की मदद से मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया। घटना में मंजू बाई पति पूरणमल ओढ़ उम्र 35 वर्ष निवासी प्रतापपुरा को सिर में गंभीर चोटे आई जिसे मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। डॉक्टरों ने महिला की हालत ज्यादा गंभीर बताई है। हालांकि मनासा थाना डायल 100 पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंचा और मामला दर्ज कर जांच में लिया।