मंदसौर। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस दौरान कई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30-31 मई 2025 की दरम्यानी रात मंदसौर पुलिस ने पूरे जिले में व्यापक कॉम्बिंग गश्त चलाकर अपराधियों पर जोरदार कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व और निगरानी में की गई इस गश्त के दौरान कुल 249 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 145 स्थायी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
कार्रवाई का विवरण-
- थाना भानपुरा द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया।
- कुल 156 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई (71 निगरानीशुदा, 80 गुंडा बदमाश, 5 सजायाफ्ता)।
- 38 अवैध शराब प्रकरणों में 38 आरोपी गिरफ्तार कर 196.14 लीटर शराब (कीमत 57,060/-) जब्त की गई।
- जुआ/सट्टा के 5 प्रकरणों में 6 आरोपियों से ₹3,660/- की राशि जब्त।
- धारा 151 के अंतर्गत 5 प्रकरणों में 13 आरोपियों पर कार्रवाई।
- एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम व अन्य मामलों में कुल 145 वारंट तामील।
इस अभियान में जिले के सभी थानों की 50 गश्त पार्टियों व 500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। मंदसौर पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।