देवास। सयाजी द्वार के पास संस्था सिद्धि विनायक द्वारा लाल गेट के राजा गणेश मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है जिसका कार्य अंतिम चरणों में है इस मंदिर का निरीक्षण करने देवास विधायक गायत्री राजे पवार पहुंची। विधायक ने बताया कि संस्था सिद्धि विनायक द्वारा प्रतिवर्ष गणेश उत्सव पर भव्य आयोजन किए जाते हैं। उसी कड़ी में उन्होंने यहां पर लाल गेट के राजा श्री गणेश जी के मंदिर का निर्माण करवाया है जो कि लगभग पूर्ण होने वाला है यहां पर 6, 7, 8 तारीख को यज्ञ हवन कर भव्य प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित होगी। और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भव्य भजन संध्या होगी,साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सनातन के लोगों ओर शहर वासियों के लिए यह एक बहुत बड़ी सोगात है।शहर वासी जल्द ही अपने लाल गेट के राजा के दर्शन कर पाएंगे। इसको लेकर यहां पर आज निरीक्षण किया।