BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 1:27 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की जय हिंद सभा में नया सियासी एंगल, दिग्विजय सिंह मंच छोड़कर दर्शक दीर्घा में बैठे, पूर्व में किए अपने ऐलान पर किया अमल, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जय हिंद सभा में नया सियासी एंगल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मंच छोड़कर दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आए। दिग्विजय मंच पर विराजमान नहीं हुए। इते बड़े कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह क्यों नीचे बैठे हैं मंच में मौजूद एक भी नेता पूछने नहीं आया। मंच पर पूर्व सीएम कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, नकुलनाथ, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, विवेक तंखा, सज्जन सिंह वर्मा समेत तमाम छोटे बड़े नेता मौजूद थे।


प्रदेश कांग्रेस का सियासी पारा और चर्चा गर्म
बता दें कि प्रदेश के ग्वालियर में पिछले दिनों मंच पर जगह नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि- आज के बाद कभी मंच पर नहीं बैठूंगा। दिग्विजय सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम में तमाम दिग्गजों के सामने दिखा दिया था कि उन्होंने अपने ऐलान (घोषणा) पर कायम है। वहीं उनके मंच पर नहीं बैठने को लेकर प्रदेश कांग्रेस का सियासी पारा और चर्चा गर्म है।


ग्वालियर में किया था ऐलान
गौरतलब है कि ग्वालियर में छूटभैया नेताओं के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मंच पर जगह नहीं मिली थी। ग्वालियर में मंच पर जगह नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह ने उक्त ऐलान किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE