खरगोन। जिला प्रशासन एवं एमपीव्हीएचए कबीर लोक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एस कार्यालय परिसर में समस्त स्टाफ कर्मचारियों के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में उक्त विचार रखते हुए एडिशनल एस पी ग्रामीण शकुंतला रूहल ने कहा कि युवाओं का भविष्य बचाना है तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पाद पाऊच गुटखा स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक है हम सबको सामुहिक प्रयास से समाज को बचाना है। कार्यक्रम समन्वयक के बी मंसारे ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष तेरह लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू सेवन हो जाती है। हमें इसके दुष्परिणाम से अवगत होना हैं।इस अवसर पर तंबाकू निषेध फोल्डर का विमोचन किया गया। एस पी शकुंतला रूहल का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान काजल यादव,निरि,सुखदेव मुजाल्दे,उप,नि, देवेन्द्र वर्मा,सहा,उप नि,रमेश बडगुजर,संतोष पाटीदार का सहयोग रहा। अंत में तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई जिसमें चालीस अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।