कंजार्डा। दूरसंचार बीएसएनएल की सेवाएं कंजार्डा पठार पर भगवान भरोसे चल रही है। दो तीन दिन से पठार पर बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप पड़ी है। लाखों की बिल्डिंग बना कर करोड़ों की मशीन लगा रखी है। लेकिन यह सब देखरेख के अभाव में धूल खा रही है। कंजार्डा पठार पर सेवा भगवान भरोसे चल रही है। मोबाइल सेवा ठप्प होने के कारण बैंक सहित कई उपभोक्ताओं के काम ठप्प पड़े हैं।