BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 3:25 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा-आंतरी गांव में भयानक सड़क हादसा, उपचार के दौरान घायल महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा आंतरी माता सड़क मार्ग पर प्रतापपुरा में शनिवार दोपहर गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मृतक महिला के शव को रखकर चक्काजाम कर दिया।
दरअसल मनासा थाना अंतर्गत गांव प्रतापपुरा में बीती शुक्रवार की शाम 407 ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक महिला को चपेट में ले लिया, जिससे उक्त महिला गंभीर घायल हो गई थी। वहीं ट्रक ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। महिला का नाम मंजू पति पूरणमल ओढ़ है। घायल महिला को देर रात उपचार के लिए  मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद नीमच के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। बीती रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आज शनिवार सुबह नीमच जिला अस्पताल में पुलिस ने महिला मंजू के शव का शव पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया। गुस्साए परिजनों ने महिला के शव को ले जाकर प्रतापपुरा के मुख्य सड़क मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग थी के ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइए दी। 2 से 3 घंटे तक लगे चक्काजाम के बाद ट्रक ड्राइवर और शासन द्वारा उचित मुआवजा देने का आश्वासन देने के बाद चक्काजाम खोला गया। मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं वाहन को जप्त कर थाने पर खड़ा करवाया गया है। मामले में आगे करवाई जा रही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE