छतरपुर। आशा ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन के बैनर तले छतरपुर जिले भर की बहिनों ने अटल सभागार में बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तद उपरांत रैली निकालकर कलेक्टर आफिस पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा आशा ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष हीरा देवी चंदेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हम बहिनों का तीन माह का रुटींग इंसेंटिव एवं एक्टीविटी का बकाया भुगतान करने सूचकांक शब्द को आधार मानते हुए ग्रामीण एवं शहरी आशा कार्यकर्ताओं को एक निश्चित मानदेय 1800 रुपए दिए जावें एवं सरकारी कर्मचारी घोषित किया जावे चंदेल ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अधिनस्थ मप्र की 85000 आशा कार्यकर्ता महज 6000 के अल्प मानदेय पर कार्यरत हैं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित महापंचायत में एक हजार रुपए प्रतिवर्ष बढ़ाए जाने की घोषणा की थी लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई उन्होंने कहा कि मप्र सरकार यदि शीघ्र ही हम बहनों की मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं करती आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ऊषा कार्यकर्ता सहित समस्त आशा बहने शामिल रही।