BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 4:07 pm
BIG NEWS : नीमच की उपज मंडी में औंधे मुंह गिरे प्याज के दाम, उत्पादन की लागत भी नहीं निकाल पा रहे अन्नदाता, बारिश और बंपर पैदावार से आई भारी गिरावट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृषि उपज मंडी में प्याज के दाम रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। प्याज एक रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। कई किसानों को खरीदार तक नहीं मिल रहे हैं। किसानों को प्रति क्विंटल मात्र 100 से 200 रुपए मिल रहे हैं। उत्पादन लागत प्रति क्विंटल 300 से 500 रुपए है। इसमें सिंचाई, खाद, कीटनाशक और मजदूरी का खर्च शामिल है। ट्रांसपोर्ट का खर्च इससे अलग है। मंडी प्रशासन के मुताबिक, कीमतों में गिरावट के दो प्रमुख कारण हैं। पहला बंपर उत्पादन और दूसरा समय से पहले हुई बारिश। राजस्थान और महाराष्ट्र से भी प्याज की भारी आवक हो रही है। बाजार में मांग कम होने से व्यापारी खरीद से बच रहे हैं। समय से पहले हुई बारिश ने मौसम में नमी बढ़ा दी है। इससे किसान प्याज का लंबे समय तक स्टॉक नहीं रख पा रहे। व्यापारियों के सामने भी यही समस्या है। वे भी बारिश से गीली हुई प्याज को ज्यादा दिन तक स्टोर नहीं कर सकते। किसान प्याज के लिए 15 से 20 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इतना नुकसान नहीं होगा। मजबूरी में कुछ किसान प्याज को मंडी में फेंक रहे हैं। कुछ इसे मवेशियों को खिला रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE