BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 4:17 pm
KHABAR : एमपी आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जीवाड़ा, परीक्षा से पहले और बाद में आधार में कराया था बॉयोमैट्रिक चेंज, फोटो मिसमैच से पकड़े गए, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा-2023 (लिखित परीक्षा) में फर्जीवाड़ा करने का एक और मामला सामने आया है। परीक्षा में मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी के 5 अभ्यर्थियों ने अपने स्थान पर किसी अन्य से परीक्षा दिलवाई थी।


इसके लिए उन्होंने परीक्षा से पहले अपना आधार कार्ड अपडेट कराया, जिसमें अपना फोटो चेंज करवाकर सॉल्वर का फोटो अपडेट कराया गया। लिखित परीक्षा होने के बाद उन्होंने फिर से आधार अपडेट कराकर अपना फोटो पुनः चस्पा करा लिया।


हालांकि, जब नियुक्ति के समय इनके आधार की हिस्ट्री चेक की तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई। इस आधार पर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से पूरा रिकॉर्ड तलब किया। उसमें लिखित परीक्षा के आवेदन में फोटो और हैंड राइटिंग मिस मैच पाई गई।


जिसके बाद जांच कमेटी की शिकायत पर शनिवार को इस मामले में पांचों चयनित आरक्षकों पर ग्वालियर के कंपू थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।


आरक्षक जीडी भर्ती लिखित परीक्षा अगस्त-सितंबर 2023 में हुई थी
मध्य प्रदेश में आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन हुआ था। जिसकी लिखित परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितंबर 2023 में हुई थी। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी हो गई थी।


जारी की गई सूची में दीपक पुत्र अमर सिंह रावत, निवासी ग्राम मेवरा पोस्ट दौर्द तहसील विजयपुर जिला श्योपुर, उमेश पुत्र सुरेश रावत निवासी शहजापुरा गौंदोली तहसील सबलगढ़ मुरैना, हक्के रावत पुत्र माखन निवासी काली पहाड़ी नरवर जिला शिवपुरी, इमरान पुत्र कमरूद्दीन निवासी-टुडिला दीपेरा जौरा मुरैना, विवेक पुत्र शिवदत्त निवासी गांव हिंगावली पोरसा मुरैना का चयन हुआ था।


अब नियुक्ति से पहले शासन के नियम का पालन करते हुए उसके आधार की हिस्ट्री खंगाली गई तो उसमें लिखित परीक्षा से पहले और बाद में कई बार इनके आधार की बॉयो मैट्रिक अपडेशन होने की बात सामने आई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE