मनासा। आज विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर चल रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान को नई गति प्रदान की है। इस पहल के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को स्वच्छता रथ प्रदान किए गए हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होंगे।
ग्राम पंचायत सांडिया को भी यह स्वच्छता रथ प्रदान किया गया है, जो गांव में घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाएगा और स्वस्थ, स्वच्छ तथा सुंदर गांव के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल केवल एक जनजागरण नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत की दिशा में जमीनी स्तर पर किया जा रहा एक सशक्त प्रयास है।