BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 6:06 pm
KHABAR : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर निकाली महिला बाइक रैली, डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर “स्वावलंबी महिला, सशक्त राष्ट्र” की संकल्पना को साकार करते हुए भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन पुलिस और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इच्छाशक्ति और सेवा भाव से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने रानी अहिल्याबाई के जीवन को नारी सशक्तिकरण और सुशासन की प्रेरणा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बाइक रैली हमारी परंपरा, संस्कृति और नारी सम्मान का प्रतीक है।

इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने अहिल्याबाई को नारीशक्ति का प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किए। विशेष डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने कहा कि यह रैली यह दर्शाती है कि महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं दृ बाइक चलाना अब केवल पुरुषों का क्षेत्र नहीं रहा।

कार्यक्रम में पुलिस ऑर्केस्ट्रा की देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में सांसद बीडी शर्मा, मंत्रीगण, महापौर, वरिष्ठ अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी, स्कूली छात्राएं और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इस दौरान श्सृजनश् कार्यक्रम के अंतर्गत 500 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस द्वारा आत्मरक्षा, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य व पोषण जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई जा रही है। अनेक सामाजिक संस्थाएं दृ मुस्कान, आरंभ, उदय, मीत आदि दृ इसमें सक्रिय सहयोग कर रही हैं। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायी पहल है, जो प्रदेश को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE