शाजापुर। थाना बेरछा पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्प व शराब के ठेको पर रंगदारी कर फ्री में शराब व पेट्रोल लेने वालो को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प व शराब के ठेको पर फ्री में पेट्रोल व शराब लेने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के द्वारा रंगदारी दिखाने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।दिनांक 18.05.25 को स्थभंवर रोड पर स्थित गिरी किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पम्प पर आरोपी अर्जुन उर्फ डम्फर पिता प्रहलाद गुर्जर उम्र 22 साल निवासी भिलसामी ने पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारी देवकरण को फ्री में पेट्रोल डालने का बोला तो पेट्रोल पम्प कर्मचारी द्वारा पेट्रोल पम्प मालिक से बात करने का कहा गया परन्तु आरोपी अर्जुन द्वारा कर्मचारी के साथ रंगदारी करते हुए स्वयं पेट्रोल डालने लगा कर्मचारी द्वारा पेट्रोल डालने से मना किया गया तो आरोपी अर्जुन ने कर्मचारी को बोला की में यहाँ का दादा हूँ तुम्हे मेरी मोटर सायकल में फी में पेट्रोल डालना पडेगा अगर फ्री में पेट्रोल नहीं डालोगे तो मैं तुम्हे जान से खत्म कर दूँगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बेरछा पर आरोपी अर्जुन के विरुध्द अपराध क्रमांक 111/2025 धारा 296,119(1),351(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार दिनांक 27.05.2025 को रात्रि करीबन 09.30 बजे उक्त अपराध के आरोपी अर्जन द्वारा अपने साथी रविन्द्र पिता निर्भयसिंह व सचिन पिता निर्भयसिंह जाति गुर्जर निवासी भिलसामी के साथ मिलकर पुनः उपरोक्तानुसार घटना घटित की गयी। फरियादी पवन पिता नारायण नि, बेरछा की रिपोर्ट पर उक्त आरोपीयो के विरुध्द अपराध क्रमांक 116/2025 धारा 296,119(1),351 (3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में भी आरोपी अर्जुन उर्फ डम्फर द्वारा अपने साथीयो रविन्द्र पिता निर्भयसिंह व ओमप्रकाश पिता काशीराम निवासी भिलसामी व अन्य साथियो के साथ मिलकर स्थभंवर शराब ठेके पर फ्री में शराब नहीं देने की बात को लेकर ठेके के कर्मचारी के साथ एकमत होकर लकडी डंडे व तलवार से हमला कर मारपीट की व दुकान में तोडफोड कर नुकसान किया था। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराथ 38/2023 थारा 147,148,149,427,327,323,294,506,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी अर्जुन व उसके अन्य तीन साथी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।
उपरोक्तानुसार घटना लगातार होने से घटना को गंभीरता से लेते हुए उक्त आरोपीयो को पकडने हेतु थाना प्रभारी बेरछा द्वारा उनि मेहरवानसिंह चौहान, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, प्र.आर. 397 अनिल, प्र.आर. 164 इन्द्रजीत आर. 160 रोहित आर. 404 महेश, आर. 316 राहुल की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपयो के बारे में पता लगाकर आरोपी अर्जुन उर्फ डम्फर पिता प्रहलाद गुर्जर अर्जुन उर्फ डम्फर पिता प्रहलाद गुर्जर, सचिन पिता निर्भयसिंह व रविन्द्र पिता निर्भयसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।