BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 7:40 pm
KHABAR : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मद्यपान एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में जनजागरूकता कार्यक्रम एवं वाहन रैली आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मद्यपान तथा मादक पदार्थाे, नशीली दवाओं शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों से समाज के युवाओं को अवगत करातें  हुए, नशामुक्ति के लिए जनजागृति कार्यकमों के क्रम में हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर , प्रभारी उप संचालक,सामाजिक न्‍याय किरण आंजना के निर्देशन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समापन समारोह कार्यक्रम  विधायक  दिलीप सिंह  परिहार एवं नगरपालिका अध्यक्षा स्वाति चोपड़ा  एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच अमन वैष्णव  द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आम नागरिकों को मद्यपान तथा मादक पदार्थाे, नशीली दवाओं के दुष्पथरिणामों का संदेश प्रसारित कर नशा ना करने की शपथ एवं संकल्प दिलवाया गया।
सामाजिक न्याय विभाग,रेडक्रास नशामुक्ति केन्द्र,जन अभियान परिषद़,नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी, कर्मचारी,गायत्री शक्ति परिवार,सामाजिक संस्थाएं,एनजीओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा  सब्जी मण्डी, फ्रुट मंडी चौराहा पर नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करातें हुए पेम्पेलट, स्टिकर, बैनर, द्वारा प्रचार-प्रसार कर मजदुर वर्ग, आम नागरिकों को नशामुक्ति का संदेश देकर संकल्प एवं शपथ दिलवाई गई। वहां से शहर के प्रमुख मार्गाे से एक वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली द्वारा मद्यपान तथा मादक पदार्थाे, नशीली दवाओं शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारें में जनजागरूकता एवं सदेंश प्रसारित करते हुए भाग्येश्वर मन्दिर स्थित बस्ती में जाकर, वहां निवासरत महिलाओें, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गम्भीर बिमारियों जैसे कैंसर, टीव्‍ही, ह्दय रोग, इत्यादी से बचाव करने के लिए जन जागरूकता का संदेश देकर गायत्री शक्ति पीठ पर रैली का समापन किया गया। यह जानकारी सुनील तिवारी,प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर नशामुक्ति केन्द्र नीमच द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE