BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 7:43 pm
KHABAR : शाजापुर जिले की बेरछा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की चोरी के सामान के साथ हत्थे चढ़ा आरोपी, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

नीमच। यशपाल सिंह राजपूत (आ.पु.से.) पुलिस अधीक्षक शाजापुर के मार्ग दर्शन एवं टी.एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा त्रिलोकचन्द्र पंवार अअपु अनुभाग बेराछा के नेतृत्व में चोरी के विरुदध कार्यवाही के तहत थाना बेरछा द्वारा 2 लाख 35 हजार का चोरी गया अनुका व चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की गयी।

दिनांक 03.01.2025 को फरियादी बहादुरसिंह राजोरिया पिता कचरूलाल राजौरिया जाति चमार उम्र 29 साल नि रंथभंवर ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि सुंदरसी नाका बेरखा में दुकान है जिसमें मैं एस. बी.आई. कियोस्क मिनि बैंक चलाता हूं मेरी दुकान पर ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है मेरे यहां मित्रता के कारण सचिन उर्फ राजवीर पिता निर्मयांसंह गुर्जर नि मिलसामी का आता जाता रहता था व बैठता था दिनांक 01.12.24 को मैं घर गया था मेरी दुकान पर राजवीर बैठा था मैं जब घर से आया तब मेरी दुकान पर राजवीर नहीं मिला व दुकान पर मेरा लेपटाप एचपी आई 13 जनरेशन कीमति करीबन 56,000 रुपये का व एक मोबाईल आई फौन 13 कीमति करीबन 64,000 रुपये का नहीं मिला फिर मैने गल्ला खोलकर देखा तो उसमें से भी 1,15,000 रुपये जो 100-100 के नोट की 11 गड्डी व एक गड्‌डी 50 रूपये के नोटों की थी जो नहीं मिली मैंने दुकान में चेक किया तो गैरे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी डिलीट कर दिया व मुझे मेरा लेपटप, मोबाईल व नगदी रुपये नहीं मिले मुझे शंका है मेरा उक्त सामान राजवीर उर्फ सचिन ही ले गया होगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बेरछा पर अपराध क्रमांक 05/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। संदेही राजवीर घटना दिनांक से ही फरार हो गया था जिसकी तलाश घर व गांव में करते नहीं मिला। आरोपी राजवीर उर्फ सचिन पिता निर्भयसिंह गुर्जर निवासी ग्राम भिलसामी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बेरछा द्वारा एक विशेष टीम बनाई गई टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी राजवीर उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर उससे एक सिल्वर कलर का एच.पी. कम्पनी का लेपटॉप किमती 56 हजार रुपये का एक सफेद रंग का आईफोन 13 किमती 64 हजार रुपये का आरोपी के घर से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उनि मेहरवानसिंह, उनि मेहरवान सिंह, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, प्र.आर. 397 अनिल, प्र.आर. 672 पिंकू यादव, आर. 404 महेश, आर. 316 राहुल, आर. 269 रोहित की विशेष सराहनीय भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE