BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 7:50 pm
KHABAR : सांदीपनि शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में मनाई लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती, विधायक परिहार ने कहा- देवी अहिल्या बाई के आदर्शों को जीवन मे आत्मसात करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज हम लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयन्ती मना रहे हैं, लोक माता अहिल्या बाई ने आज से 300 वर्ष पूर्व नारी शक्ति की एक मिसाल पेश की है, वे नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण है, भारत मे कई नारी शक्तियां, देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उक्त विचार नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सांदीपनि शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में आयोजित जिला स्तरीय  लोकमाता देवी अहिल्याबाई के त्रि-शताब्दी जयन्ती कार्यक्रम के समापन  एवं  पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

नपा अध्यक्ष चौपड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए  देवी अहिल्याबाई के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और  नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव,  के मार्गदर्शन में  आयोजित किया गया।

इस अवसर पर माह अप्रैल में देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन पर नीमच जिले के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलो में निबंध ,वाद-विवाद, भाषण,पोस्टर मेकिंग जैसी  विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर पर प्रथम आए, विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर, सम्मानित भी किया गया।  कार्यकम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार,नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव,मुख्य वक्ता प्रो.बीना चौधरी,जिला शिक्षा अधिकारी एस एम माँगरिया ने माँ सरस्वती एवं लोक माता देवी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने देवी अहिल्याबाई के बहुत ही कम उम्र में शासक के रूप में किए गए   कार्याे का उल्लेख करते हुए, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। मुख्य वक्ता प्रो.बीना चौधरी ने देवी अहिल्याबाई के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि वे एक कुशल प्रशासक, लोकप्रिय शिव भक्त,दूरदर्शिता से परिपूर्ण दयावान राजा थी। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास के पन्नो में हमेशा अमर रहेगा। प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी  एस एम माँगरिया ने दिया।अतिथियों का स्वागत डीईओ एस.एम.माँगरिया और सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन ने किया ।

कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय नीमच की नन्ही छात्राओं  द्वारा प्रस्तुत  सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मंजुला धीर एवं आभार प्राचार्य के.एस.जैन ने व्यक्त किया। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ने दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE