BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 8:20 pm
BIG NEWS : नीमच कैंट थाना पुलिस ने चंद घंटों में किया जानलेवा हमले का पर्दाफाश, संपत्ति विवाद में भतीजों ने ही खेला था खूनी खेल, खाकी की पूछताछ में कबूला ये बड़ा राज, जानिये क्यों उतारना चाहते थे मौत के घाट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के मुलचंद मार्ग स्थित जायसवाल लॉज के पीछे पांच खोली में निवासरत एक ही परिवार के चार सदस्यों पर दिनांक 30-31 मई 2025 की मध्य रात्रि में जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मात्र कुछ घंटों में इस गंभीर घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31.05.2025 को फरियादिया शिला हंस हरिजन निवासी ग्राम बड़ा हिंगोरिया, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर ने थाना नीमच कैंट पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई बबलू, पुत्र धनराज, बहू सपना और माँ गीता बाई से मिलने नीमच आई थी। जब वह जायसवाल लॉज के पीछे पांच खोली स्थित किराए के घर पहुँची, तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था पर साकल खुली हुई थी। भीतर जाने पर पाया कि चारों परिजन बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़े थे, जिनके सिर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस द्वारा धारा 109 भा.दं.सं. 2023 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 298/25 दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

संपत्ति विवाद निकला हमला का कारण-
तकनीकी अनुसंधान एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आयुष पिता सुनील झांझोट (उम्र 19 वर्ष) एवं उसके भाई रोहित पिता सुनील झांझोट (उम्र 22 वर्ष), निवासी एकता कॉलोनी नीमच को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने संपत्ति विवाद एवं पारिवारिक मनमुटाव के चलते अपने ही चाचा के परिवार पर हमला करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी-
- आयुष पिता सुनील झांझोट, उम्र 19 वर्ष, निवासी एकता कॉलोनी, नीमच
- रोहित पिता सुनील झांझोट, उम्र 22 वर्ष, निवासी एकता कॉलोनी, नीमच

पुलिस की सराहनीय भूमिका- 
इस सराहनीय कार्य में थाना नीमच कैंट की प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, थाना स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE