सुवाखेड़ा। विद्यार्थिओं को बेहतर रोज़गार देने हेतु ज्ञानोदय प्रतिबद्ध है द्य इसी क्रम में ज्ञानोदय विश्वविद्यालय के फार्मेसी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिये देश की प्रख्यात फार्मेसी कंपनी एपीडीएम फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद को प्लेसमेंट हेतु आमंत्रित किया गया और कंपनी ने ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी बी फार्मा के फाइनल ईयर के 6 स्टूडेंट्स दीपक शर्मा, अनामिका शर्मा, नंदनी जोहरी, दिव्य चौहान, का चयन प्रोडक्शन डिपार्टमेंट एवं मनीष मीणा, विजय मीणा का चयन क्वालिटी ऐशुरेन्स डिपार्टमेंट में 2.30 एलपीए के पेकेज पर चयन किया।
ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में एक केंद्रीय ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल है जो देश की बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री के साथ संपर्क करके केंपस प्लेसमेंट आयोजित करवाते हैं, जिसके कोऑर्डिनेटर एसो. प्रो. विजय ओझा एवं असि. प्रो. सचिन गहलोत के मार्गदर्शन में विद्यार्थी प्लेसमेंट के लिए तैयारी करते हैं।
कैंपस प्लेसमेंट के अवसर पर यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. माधुरी जी चौरसिया, वाईस चांसलर डॉ. प्रशांत शर्मा एवं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मंगल सिंह पंवार ने विद्यार्थियों एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ज्ञानोदय ग्रुप का पहला और अहम् लक्ष्य अपने छात्रों को बढ़िया और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के साथ-साथ बढ़िया नौकरियां प्रदान करना है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. मंगल सिंह पंवार ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए कंपनी के अधिकारयों का आभार व्यक्त किया।