BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 11:46 am
BIG REPORT : एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के एग्जाम फॉर्म की डेट बढ़ाई, अब 8 जून तक भर सकेंगे हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के आवेदन, पढे़ खबर

Share On:-

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों को एक मौका और दिया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थी 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक दूसरी बार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अब 8 जून तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। छात्रों को www.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा। पहले यह तिथि 21 मई और बाद में संशोधित कर 31 मई 2025 निर्धारित की गई थी।


हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए यह अंतिम अवसर है। वे 8 जून 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई है। यह उन छात्रों के लिए विशेष राहत लेकर आई है जो अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने के लिए पहले जारी किए गए सभी निर्देश यथावत लागू रहेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बिना किसी देरी के जल्द से जल्द अपने आवेदन जमा कर दें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। मंडल का यह निर्णय छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।


परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:
हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की द्वितीय परीक्षा – 17 जून से 26 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी।
हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय परीक्षा – 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित होगी।
मंडल ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण कराने को कहा है। अधिकारियों ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए mponline.gov.in पोर्टल विजिट करें या अपने स्कूल से संपर्क करें। यह अवसर न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखने के लिए एक व्यावहारिक पहल भी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE