नीमच। शहर में आज नगर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रास सोसायटी ब्लड बैंक पर आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा यह शिविर निर्मल जैन की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्साल लिया। रक्तदाताओं को विवेकानंद शाखा द्वारा सम्मानित क उपहार भेंट किए गए। रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस ब्लड बैंड के सत्येंद्र सिंह राठौड़ और स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर भाविप की विवेकानंद शाखा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।