गुना। जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब एवं सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र, शुगर व बीपी जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन गुना में आयोजित किया गया। शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया की निःशुल्क नेत्र शिविर में सदगुरु संकल्प नेत्र चिकत्सालय के विशेषज्ञ डॉ अनिल पटेल एवं चिकित्सा दल द्वारा से 80 से अधिक रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से 36 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर सद्गुरु सकल्प नेत्र चिकित्सालय लटेरी भेजा गया। जिनको अब नई रोशनी मिलेगी। नेत्र शिविर में मरीजों को निरूशुल्क दवाईयां व चश्मा वितरण के साथ-साथ उनके रुकने एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की गई।