BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 1:47 pm
BIG REPORT : सिंधिया बोले-गुना से बेंगलुरु के बीच चलेगी नई ट्रेन, सांसद कुशवाह बोले-रेल ग्वालियर वासियों की मांग पर मिली, उमंग ने कहा-कोच में कुश्ती लड़ लें सांसद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बीते 28 मई को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच एक नई रेल के संचालन को मंजूरी दी है। इस ट्रेन की स्वीकृति दिए जाने का पत्र रेल मंत्री ने गुना सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को भेजा। रेल मंत्री ने दोनों ही सांसदों द्वारा इस रेल को शुरू करने के लिए लिखे गए पत्रों का उल्लेख करते हुए रेल संचालन की मंजूरी दी है।


इस ट्रेन की मंजूरी मिलने के बाद गुना सांसद (केन्द्रीय मंत्री) ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच श्रेय की जंग छिड़ हुई है। दोनों ही सांसद इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। इस श्रेय की होड़ पर नेता प्रतिपक्ष ने दोनों नेताओं को उसी ट्रेन में कुश्ती लड़ने की सलाह दी है।


सिंधिया ने बताया गुना से बेंगलुरु के बीच चलेगी ट्रेन
ट्रेन की मंजूरी मिलने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा- ग्वालियर-चंबल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुना क्षेत्र के यात्री विशेषकर बेंगलुरु में कार्यरत मेरे युवा साथी जल्द ही इस रेल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।


भारत कुशवाह ने बताया ग्वालियर के लिए सौगात
रेल की मंजूरी मिलने के बाद ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ट्वीट कर लिखा- ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन की सौगात। ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच सीधी ट्रेन संख्या 11085/11086 की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय रेल मंत्री जी, और मुख्यमंत्री जी का ग्वालियर अंचल की समस्त जनता-जनार्दन की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।


भोपाल में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दैनिक भास्कर से कहा-ग्वालियर और अंचल की आवश्यकता थी कि बेंगलुरु के लिए एक नई ट्रेन प्रारंभ की जाए। मैंने पत्र रेल मंत्री को दिया और प्रार्थना की।


सिंधिया द्वारा गुना की उपलब्धि बताने पर ग्वालियर सांसद ने कहा- मैं इतना कहना चाहूंगा ग्वालियर सांसद होने के नाते मैं रेल मंत्री जी से अप्रैल के शुरुआत में मिला था मैंने उनसे निवेदन किया था कि ग्वालियर के युवाओं, व्यापारियों की मांग पर मैंने ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए ट्रेन का प्रस्ताव रेल मंत्री जी को दिया था। उसी पत्र पर स्वीकृति रेल मंत्री जी ने दी है।


ग्वालियर सांसद ने कहा- मेरी आदत रही है कि संबंधित क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री जी और संबंधित विभागों के मंत्रियों से मिलूं। मैंने कैंट के व्यापारी, एग्रो व्यापारी और कई तरह के प्रतिनिधि मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली जाकर रेल मंत्री जी से मुलाकात की थी। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री जी ने ग्वालियर वासियों की मांग पर यह ट्रेन ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच स्वीकृत की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE