BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 2:07 pm
KHABAR : शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटाने की मांग, भाजपा विधायाक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटाने की मांग की गई है। इसे लेकर बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया शुरू करने और महिलाओं को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण देने की मांग की है।


शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटाने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण वर्तमान में देश मे सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से आमजन उत्साहित है और देशभक्ति की बयार पूरे देश मे चल रही है। नागरिकों में स्व का जागरण ओर आत्म रक्षा के भाव और शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान हो और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र भी आवश्यक है।


बीजेपी विधायक ने आगे लिखा- ‘हमारे समाज का हर नागरिक हमारी बहने भी शस्त्र (बंदूक चलाने) में दक्ष हो इसका प्रशिक्षण भी सरकार की ओर से हो एवं उनके लाइसेंस भी ज़्यादा से ज़्यादा कम रेडक्रास की राशि पर जारी किए जाए, वर्तमान में शासन द्वारा नवीन शस्त्र लाइसेंस जारी नही किये जा रहे हैं। आमजन की भावनाओं के अनुरूप और आत्मरक्षा प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने की दृष्टि से नवीन शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर लगा प्रतिबंध हटाए जाने की आवश्यकता है।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE