खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र में नहर में पानी बंद होने से किसान चिंतित ओंकारेश्वर परियोजना की मुख्य नहर में पानी की अनियमितता के कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही है। दो दिन तक पानी छोड़े जाने के बाद किसानों ने कपास, मक्का और अन्य फसलों की बुवाई शुरू की, लेकिन अचानक पानी बंद कर दिए जाने से उनकी फसलें सूखने के कगार पर हैं।
मुख्य नहर अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि दो दिनों में पानी नहर में आ जाएगा, लेकिन तब तक फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो सकती हैं। इससे किसानों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है और वे प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों के भविष्य की चिंता सता रही है और वे चाहते हैं कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करे।
नहर अधिकारी ओमकार प्रसाद अहिरवार से फोन पर चर्चा करने पर अधिकारी ने बताया 2 दिन में नहर का पानी किसानों के खेत तक पहुंच जाएगा।