BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 4:27 pm
KHABAR : नीमच जिले के जावद में मनाई एमपी के पूर्व सीएम वीरेंद्र कुमार सखलेचा की पुण्य तिथि, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने समाधि स्थल पर की प्रार्थना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एमपी के पूर्व सीएम वीरेंद्र कुमार सखलेचा की 26वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जावद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जावद विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने खोर दरवाजा स्थित समाधि स्थल पर प्रार्थना की। उन्होंने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थापित मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि वे पिता के सिद्धांतों और जनसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने वीरेंद्र कुमार सखलेचा को संगठन का आधार स्तंभ बताया। साथ ही उन्हें कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बताया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि दी। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक योगदान को याद किया।
वीरेंद्र कुमार सखलेचा अविभाजित मंदसौर जिले के जावद क्षेत्र से थे। वे मध्यप्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री रहे। जन संवाद और चौपालों के माध्यम से वे जनता से सीधे जुड़ते थे। भारतीय जनता पार्टी की जड़ें मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE