मनावर। पार्वती हॉस्पिटल मनावर मैं विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर लखन पाटीदार, डॉ अश्विनी पाटीदार, डॉक्टर रश्मि पाटीदार, के साथ मनावर के पार्वती अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण चंद्र राणे, डॉ हिमांशु गोखले, डॉ नेहा राणे और डॉक्टर जितेंद्र राणे के साथ संपूर्ण टीम के द्वारा उपचार किया गया। इस कैंप में लगभग 100 से अधिक मरीजों का उपचार निशुल्क किया गया ओर निःशुल्क दवाई वितरित की गई, सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार पार्वती अस्पताल की टीम के द्वारा किया गया, और संजीवनी अस्पताल तथा पार्वती अस्पताल दोनों की टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओ के द्वारा भी अस्पताल की टीमों को माल्या अर्पण करके बधाई दी गई।