BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 4:48 pm
KHABAR : कलेक्टर ने एक बार फिर साइकिल से 65 किलोमीटर का सफर किया तय ग्राम दौलतखेड़ी में पहुंच कर अमृत सरोवर का निरीक्षण कर किया श्रमदान, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह जब से जिले में आए हैं तब से वह साइकिल वाले कलेक्टर के नाम से जिलेभर में मशहूर होने लगे हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह साइकिल से जिले के निरीक्षण पर निकल जाते हैं। कभी वह चंदेरी तो कहीं करीला धाम तो कहीं मुंगावली जनपद पंचायत तक साइकिल से निरीक्षण करने निकल जाते हैं। जिस जिले भर में इनके कार्य की सराहना की जा रही है।


इसी क्रम में आज कलेक्टर आदित्य सिंह रविवार को प्रातः काल में कलेक्टर बंगले से साइकिल चला कर 65 किलोमीटर का सफर तय कर अशोकनगर जिले की जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत सोनाखेडी के ग्राम दौलतपुर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम दौलतपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि अमृत सरोवर का निर्माण 24 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। अमृत सरोवर की जल भराव क्षमता 2400 क्यूबिक मीटर होगी। इस तालाब के निर्माण से आसपास के ग्रामीण कृषि के लिए पानी का सदुपयोग कर सकेंगे। साथ ही आसपास के ग्रामों में जल स्तर में वृद्धि होगी। इस तालाब का निर्माण 30 जून से पहले पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराये जाने के निर्देश दिए।


ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ने किया श्रमदान कलेक्टर आदित्य सिंह ग्राम दौलतपुर में निमार्णधीन अमृत सरोवर में ग्रामीणों के साथ गहरीकरण हेतु श्रमदान किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आलोक इटोरिया सहित राजस्व, जनपद पंचायत तथा जन अभियान के दल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE