BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 5:02 pm
KHABAR : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ध्यान व योग से नशामुक्ति की राह थीम पर आयोजित हुआ योग और ध्यान शिविर, उपस्थितों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर  “ध्यान व योग से नशामुक्ति की राह’’ थीम पर योग और ध्यान शिविर का पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, युवा भारत संगठन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्,  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बिरयाखेडी रतलाम में आयोजित किया गया।योग ध्यान शिविर में मुख्यातिथि  पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, विशेष अतिथि पंतजलि राज्य कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा, पतंजलि के  जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, कार्यक्रम की अध्यक्षता नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा की गई। 
मुख्यातिथि पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए शारीरिक व मानसिक शक्ति की आवश्यकता होती है। नशा करने से मानसिक शक्ति कमजोर होती है। नशे से शरीर में किडनी, लीवर, आंखों, आंतों और दांतों में खराबी होती है। नशे की लत से बचने के लिए हमें प्रतिदिन योग और प्राणायाम करना होगा। प्राणायाम करने से मानसिक शक्ति मजबूत होती है। योग करने से हम बीमारियों से बच सकते हैं। निःशुल्क योग शिविर में लोगों को योग आसन, दिनचर्या, सकारात्मक सोच, भोजन करने के तरीके आदि के बारे में बताया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि नशामुक्ति हेल्प लाइन 14446 के माध्यम से नशामुक्ति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शिविर में महेन्द्र सोनी, मुकेश गुरनानी प्रहलाद सिंह सोलंकी, सीमा वर्मा, निर्मला डामोर, आदि योग साधक उपस्थित रहे। विशेष तौर पर सामूहिक योग, ध्यान, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं नशामुक्ति हेतु आयुर्वेदिक उपचार का मार्गदर्शन दिया गया। योगमय स्वर्ण भारत संकल्प लिए प्रत्येक नागरिक नशे के विरुद्ध  जिला प्रशासन के सहयोगी बनें। जीवन तब आनंद युक्त होगा जब समाज योग युक्त एवं नशा मुक्त होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE