BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 5:05 pm
KHABAR : नीमच गौरव दिवस का आयोजन 3 जून को टाउन हॉल में, सुबह होगा पौधारोपण, शाम को देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन के निर्देश अनुसार युवा पीढ़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन व नगर पालिका परिषद नीमच अध्यक्ष स्वा-गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नीमच गौरव दिवस का कार्यक्रम 3 जून, मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे जवाहर नगर स्थित आरआरआर गार्डन में पौधारोपण एवं सायंकाल 7 बजे टाउन हॉल में देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद नीमच के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम क्रांति में पहली गोली नीमच से चलाई गई थी, इसलिए 3 जून को नीमच गौरव दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, सीआरपीएफ आईजी संदीप कुमार दत्ता, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, नपा उपाध्यक्ष रंजना-करण सिंह परमाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाटीदार ने समस्त जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, सभापतिगण, पाषर्दगण एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों से  कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE