मनासा। सीआरपीएफ कैंप नीमच में तैनात जवान निर्मल बगेरिया की बीती शनिवार की रात 11.00 बजे करीब सड़क हादसे में रेवली देवली के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही जवान निर्मल बगेरिया के परिजन और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जवान के शव को देर रात जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार को सीआरपीएफ कैंपस लाया गया। जहां से शहीद जवान को पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके गृहग्राम मनासा लाया गया। दोपहर 3 बजे करीब मनासा के शमशान में पुष्पचक्र अर्पित कर गॉड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, स्थानीय मनासा थाना पुलिस प्रशासनिक अधिकारी नगर के हजारों की संख्या में लोग इस शवयात्रा में शामिल हुए और भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम बिदाई दी।