BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 11:33 am
NEWS : ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ, सुंदर रखना सामूहिक जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर की सफाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ धरोहर को स्वच्छ सुंदर एवं संरक्षित रखने के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन आज चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर किया गया, जहां सफाई कर्मियों ने साहस का परिचय दिया एवं किले की दीवार के नीचे एवं अन्य स्थलों पर साफ सफाई कर किले को सुंदर किया गया ।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शहर को स्वच्छता की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में लाने के निर्देश के बाद नगर परिषद द्वारा कार्य योजना पर 1 जून को स्वच्छता अभियान का आयोजन चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर किया गया। 
नगर परिषद प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा ने बताया कि इस अभियान में दुर्ग पर स्थित मीरा मंदिर, विजय स्तम्भ, कालिका माता मंदिर, पद्मिनी महल के आस पास विशेष सफाई कार्य किया गया। 
स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद कार्मिकों द्वारा कई वर्षों से पड़े व्यू पॉइंट के नीचे की ओर एकत्रित कचरे को अपने साहस का परिचय देते हुए नीचे उतरकर संग्रहित कचरा संग्रहण वाहनों में भरा गया।यह अभियान आगामी दिनों में भी दुर्ग पर जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं संरक्षित रखना किसी एक की निजी जिम्मेदारी न होकर एक सामूहिक जिम्मेदारी है । इस अभियान में दुर्ग पर नगर परिषद के कार्य वाहक आयुक्त जितेन्द्र मीणा, सहायक अभियंता , स्वास्थ्य निरीक्षक सहित नगर परिषद कार्मिक एवं कॉलेज में पढ़ने वाले पलाश युवा समूह का सहयोग रहा।
 उन्होंने आमजन से अपील कि है कि आने वाले दिनों में जनभागीदारी से सहयोग कर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE