रतलाम। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले एक बीजेपी मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर एक महिला के साथ गलत कृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं थे जो पूरे मध्य प्रदेश सहित सभी जगह चर्चा का विषय बना हुआ था।
उसी को लेकर देश के जाने-माने राष्ट्रीय हास्य कवि पार्थ नवीन द्वारा 8 लाइन पर जो कृत्य हुआ इस विषय को लेकर उन्होंने हास्य कविता के माध्यम से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था।
जिसमें उन्होंने धाकड़ शब्द को लेकर क्रिया प्रतिक्रिया अपनी हास्य कविता के माध्यम से दी जिसको लेकर धाकड़ समाज के युवाओं में काफी रोष उत्पन्न हुआ और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे।
जब इसकी जानकारी कवि पार्थ नवीन को लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया के अकाउंट से वह वीडियो तुरंत हटाया और माफी मांगते हुए का अलग वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया उसी को लेकर हमारे रतलाम रिपोर्टर पवन धाकड़ ने हास्य कवि नवीन पार्थ से चर्चा कि।