BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 12:22 pm
KHABAR : हाथ में तलवार-तिरंगा और बग्गी की सवारी, दुल्हन ने बारात निकाल कर दिया देशभक्ति और नारी सशक्तिकरण का संदेश, पिता ने भी कह दी दिल जीतने वाली बात, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में अनूठी बारात देखने को मिली, जिसने भी यह नजारा देखा अचंभित रह गया। क्योंकि यहां दूल्हे की नहीं बल्कि दुल्हन की बारात निकली। खास बात यह रही कि दुल्हन के एक हाथ मे भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा था, वही दूसरे हाथ मे तलवार लिए बग्गी पर दुल्हन सवार थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की बेटियों ने बॉर्डर पार कर पाकिस्तान को धूल चटा दी, जिससे देश की हर एक बेटी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। ऐसा ही नजारा बुरहानपुर में देखने को मिला। जहां जोश और जुनून के साथ एक दुल्हन तिरंगा और तलवार थामे निकली। इस बेटी ने अपनी बारात और शादी को देशभक्ति और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बना दिया।


देशभक्ति और नारी सशक्तिकरण का दिखा अद्भुत नजारा
दरअसल बुरहानपुर के राजघाट मार्ग से निकली ये बारात देशभक्ति और नारी सशक्तिकरण का अद्भुत नज़ारा बन गई है। हाथों में तिरंगा और तलवार लिए, बग्गी पर सवार दुल्हन बनी गुंजन अपने पिता की शान बनकर निकलीं। गुंजन के पिता, राजकुमार शाह ने इस अनोखी बारात से एक बड़ा संदेश दिया है कि बेटी किसी बेटे से कम नहीं और बेटी को गर्व से विदा करना भी एक देश सेवा ही है। 


जानें क्या कहा दुल्हन बनी गुंजन ने 
दुल्हन गुंजन ने कहा कि जिस तरह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारी बहनों ने पाकिस्तान को जवाब दिया, उससे हर बेटी का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है। मैं भी उसी भावना के साथ आज अपनी शादी के इस दिन को यादगार बना रही हूं। आज की भारतीय नारी ऐसी नहीं है जो खुद के लिए लड़ नहीं सकती। यह परंपरा आगे भी जारी रहनी चाहिए। इस देशभक्ति के जज्बे से निकली बारात ने बता दिया है कि अब बेटियां सिर्फ घर नहीं, देश भी संभाल रही हैं। तिरंगे के साथ निकली ये बारात, हर उस सोच को मात दे गई जो बेटियों को कम समझती थी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE