भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एमपी दौरे को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। कहा दृ राहुल गांधी के सामने उजागर होंगे कांग्रेस में शामिल बीजेपी के एजेंट। “स्लीपर सेल्स को आईडेंटिफाई करने का एक मौका होगा, जो कांग्रेस में रहकर बीजेपी को इनफार्मेशन दे रहे हैं। कांग्रेस का नुकसान कर रहे हैं। यह उजागर होंगे, कांग्रेस के लिए यह होना भी जरूरी है।
पहले गुजरात में भी राहुल गांधी ने कांग्रेसी स्लीपर सेल की बात कही थी। बहुत राहुल की मौजूदगी में बैठक महत्वपूर्ण होगी। हर जिले का प्रभारी एआईसीसी भेजे जाएंगे। जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए बड़ी पहल होने वाली है। अब उन्हें संगठन में काम मिलेगा जो बीजेपी और देश विरोधी विचारधारा से सीधे तौर पर लड़ सकते हैं।
बीजेपी आरएसएस की प्रयोगशाला रही
विधायक दल की भी महत्वपूर्ण बैठक होगी। राहुल गांधी खुद फीडबैक भी लेंगे। फीडबैक के आधार पर बहुत बड़े परिवर्तन भी होंगे। मध्यप्रदेश हमेशा से बीजेपी आरएसएस की प्रयोगशाला रही है। अब इनसे लड़ाई के लिए इसी प्रदेश से बड़ी रणनीति तैयार होगी। जातिगत जनगणना को लेकर भी राहुल गांधी बोलेंगे।
कर्ज लेकर पचमढ़ी घूमने जा रही सरकार
पीसी शर्मा ने कहा दृ इंदौर के राजवाड़ा भी पहुंची थी सरकार, अब पचमढ़ी की बारी। जनता कितनी परेशान होती है यह सरकार क्या जाने। पचमढ़ी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां आम आदमी भी और विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। अब दोनों की परेशानी। सबको बाहर करेंगे, गर्मी की छुट्टी माननी थी तो मंत्रालय में और ऐसी चलाकर बैठ जाते। मितव्ययिता होना चाहिए। ऐसे निर्णय से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती है। पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक करने का कोई ठोस परपज नहीं है। सिर्फ गर्मी की वजह से जा रहे हैं। राजनीतिक पर्यटन है। पैसे नहीं और कर्ज लेकर चल रहे हैं।
गुलामी के प्रतीक स्थानों के नाम बदलने की सियासत
कल भोपाल सांसद आलोक शर्मा के बयान पर कहा- सरकार हो या सांसद भोपाल का विकास करें। नाम बदलने वाले ज्ञान बांटने में लगे हैं। सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है। नाम बदलने से कोई विकास नहीं हो रहा। पहले भी नाम बदले लेकिन सूरत नहीं बदली। यदि ऐसे में विकास होता है तो खूब नाम बदलें। हमीदिया हो या सुल्तानिया जनाना अस्पताल सब बदहाल है। अब नाम बदलने से इनकी बदहाली दूर होगी क्या। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह हमीदिया में इलाज कराया करते थे। आज कितने मंत्री नेता हमीदिया में इलाज कराते हैं सरकार के पास जवाब नहीं होगा।