BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 1:27 pm
KHABAR : कांग्रेस स्लीपर सेल को लेकर बीजेपी का तंज, एमएलए रामेश्वर शर्मा बोले- कार्यकर्ताओं को गद्दार नहीं कहना चाहिए, जब तक दिग्विजय सिंह हैं तब तक कुछ नहीं हो सकता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेसी स्लीपर सेल को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। कहा- कांग्रेस अपने लोगों को गद्दार कह रही है। विपरीत परिस्थिति में खड़े रहने वाले कांग्रेसी पर विश्वास नहीं रहा। कोई भी गांधी आए फर्क नहीं पड़ेगा, जब तक दिग्विजय सिंह है, तब तक कुछ नहीं हो सकता। जबलपुर की सभा का भी सत्यानाश दिग्विजय सिंह ने नीचे बैठकर कर दिया। कांग्रेस कभी नहीं बदलेगी।


कांग्रेस जो कह रही है हम कांग्रेसियों को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गद्दार नहीं कहना चाहिए।कांग्रेस के अंदर गद्दार है। आज की तारीख में विपरीत परिस्थिति में जो कांग्रेस के साथ जो कार्यकर्ता खड़ा है उन्हें अपमानित मत करो। बिना विश्वास के संगठन नहीं चलता है। राहुल आए, सोनिया आए या प्रियंका वाड्रा और कोई भी आए कांग्रेस सुधरने वाली नहीं है।


लव जिहादियों को फांसी तक पहुंचना है
मैं सभी धार्मिक नेताओं, सनातनियों से या मीडिया पर बात करके अपनी वेदना व्यक्त करने वाले बहन और भाइयों से एक ही रिक्वेस्ट करूंगा कि जो बेटी आपकी आंखों के सामने बेइज्जत होकर पीड़ित होकर बैठी है। जिसके साथ लव जिहाद हुआ, जिसके साथ 100-50 अपराधियों ने घिनौना काम किया। पहले उन अपराधी को सजा दिलाने के लिए बोलो, उसी के लिए लड़ाई लड़ो। रोज नए सब्जेक्ट नए एंगल मत खोलो। हमारी लड़ाई का एक मकसद है। पूरे भोपाल वालों का मकसद होना चाहिए कि लव जिहादियों को फांसी तक पहुंचना है। सहयोग करने वाले को जेल में नहीं पहुंचा देंगे, मकान तोड़ नहीं कर देंगे, लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले, फंडिंग और नेतागिरी करने वालों को सजा नहीं दिलवाएंगे तब तक हम किसी अन्य विषय पर बात नहीं करेंगे। बाकी तो नाम भी बदलेंगे और समय आने पर बहुत सी चीज बदली जाएगी


पता चल जाएगा लॉ एंड ऑर्डर क्या होता है
प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कांग्रेस के बयान पर रामेश्वर शर्मा ने कहा- प्रशासनिक दृष्टि से सरकार ठोस कदम उठा रही है। ऐसे कदम ने साफ कर दिया है कि अधिकारियों को लोक मर्यादाओं का पालन करना होगा। उल्लंघन करेगा तो सजा भी मिलेगी, अनुशासन का डंडा चला है। यदि मर्यादाओं गाइडलाइन और प्रशासनिक उचित आचरण के विपरीत काम करोगे तो पछताओगे। जो कांग्रेस लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रही है। पहले वह प्रदर्शन करें फिर पता लगेगा की लॉ एंड ऑर्डर क्या होता है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE