BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 1:42 pm
KHABAR : फर्श पर बैठे तो जुर्माना, शराब पी तो टिकट जब्त, इंदौर मेट्रो का तीसरा दिन, सुबह 8 बजे से चल रही 3 मेट्रो ट्रेन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मेट्रो का आज तीसरा दिन है। मेट्रो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 8 बजे पहली मेट्रो रवाना हुई, जो कि हाउसफुल रही। वर्तमान में मेट्रो के तीन रेक चलाएं जा रहे हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रेक की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, सुबह से ही मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि, रविवार की तुलना में आज यात्रियों की संख्या थोड़ी कम है।


बता दें कि कल (रविवार) मेट्रो में 26 हजार यात्रियों ने सफर किया था, जबकि पहले दिन (शनिवार) 2500 से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की थी।


यात्रा के दौरान अगर कोई यात्री फर्श पर बैठा पाया जाता है तो उस पर ₹200 का जुर्माना लगेगा। गुटखा थूकने या शराब पीकर सफर करने पर टिकट जब्त किया जाएगा और ₹200 फाइन देना होगा। महिला कोच में पुरुष के चढ़ने पर 3 महीने की जेल और ₹250 का जुर्माना निर्धारित है।


हर स्टेशन पर इन नियमों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया है ताकि यात्रियों को पहले से जानकारी रहे और वे नियमों का पालन करें।इंदौर मेट्रो में रविवार को, यानी दूसरे दिन, 26 हजार यात्रियों ने सफर किया। एमपीएमआरसीएल के एमडी संकेत भोंडवे ने इस सफलता के लिए पूरी मेट्रो टीम को बधाई दी।


पहले दिन मेट्रो ने 11 मिनट में 5.9 किमी की दूरी तय की थी और लगभग 2500 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि, उस दिन स्टेशन के गेट ऑटोमैटिक नहीं खुल सके, जिन्हें कर्मचारियों ने मैन्युअली खोलकर बंद किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल से वर्चुअली मेट्रो का उद्घाटन किया था। इसके बाद मेट्रो दोपहर 12ः09 बजे अपने पहले स्टेशन देवी अहिल्याबाई होल्कर टर्मिनल से रवाना हुई और 11 मिनट का सफर कर 12ः20 बजे वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन पहुंची। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद 12ः22 बजे रवाना हुई और 12ः34 बजे टर्मिनल पर वापस लौटी। शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इंदौर पहुंचे और उन्होंने भी मेट्रो की यात्रा की।


अब रविवार से यात्री सुबह 8 बजे से 12 घंटे तक मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, मेट्रो के बीच के स्टेशनों पर रुकने के कारण यात्रा का कुल समय बढ़कर लगभग 23 मिनट हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE