शाजापुर। थाना मक्सी जिला शाजापुर में दिनांक 20.02.2021 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर से थाना मक्सी जिला शाजापुर में अपराध क्रमांक 68/2021 धारा 363 भादवि के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर द्वारा गुम बालक/बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में तत्काल प्रकरण की नाबालिक अपर्हता की पतारसी हेतु निरीक्षक भीमसिंह पटेल थाना प्रभारी मक्सी द्वारा टीम गठित कर पतारसी हेतु संभावित स्थानों पर रवाना किया जिसपर टीम के उप निरी. आजादसिंह चौधरी, प्रआर. 94 विरेन्द्र शर्मा, आर. 570 राहुल जाट, आर.62 अरुण सितपरा, महिला आर. 101 रीना राजपूत, महिला आर. 430 ऋतुबाला पाटीदार द्वारा नाबालिक अपर्हता को दिनांक 31.05.2025 को साइबर सेल की मदद से जिला इन्दौर से दस्तयाब किया जाकर दिनांक 01.06.2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रकरण 04 साल से अधिक समय से लंबित होने से अपर्हता एवं आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा 10000/- रूपये की ईनाम उदघोषणा की गई थी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, निरी. आजादसिंह चौधरी, प्रआर. 94 विरेन्द्र शर्मा, आर. 570 राहुल जाट, आर.62 अरुण सितपरा, महिला आर. 101 रीना राजपूत, महिला आर. 430 ऋतुबाला पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।