शामगढ़। ग्राम पिछला खेड़ी समाजसेवी स्वर्गीय राजू भाई दायमा (बंजारा) की पूर्ण स्मृति में सुपुत्र संजय दायमा एवं मनीष दायमा द्वारा सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ के लिए मारुति कंपनी की नवीन एंबुलेंस प्रदान की (लागत 8 लाख) एंबुलेंस कल्याण समिति शामगढ़ द्वारा संचालित की जाएगी जो क्षेत्र में मरीजों के लिए आकस्मिक दुर्घटना के समय कार्यरत रहेगी संजय एवं मनीष द्वारा एंबुलेंस की चाबी रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मनीष दानगढ़ को सोफी गई इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा संजय एवं मनीष दायमा का शाल श्रीफल प्रदान करते हुए बंजारा समुदाय के इष्ट देवता रूप सिंह महाराज एवं मां महिषासुर मर्दिनी माता जी की तस्वीर भेंट करते हुए विधायक हरदीप सिंह द्वारा आभार पत्र भी प्रदान किया गया दायमा परिवार द्वारा संस्था को एंबुलेंस प्रदान की गई यह समाज के लिए एक अनुकरणीय मिसाल होगी।