BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 2:28 pm
KHABAR : आज होगा मिस यूनिवर्स एमपी 2025 का ग्रैंड फिनाले, 13 प्रतिभागियों में होगी ताज की टक्कर, तीन दिन की एक्सपर्ट ट्रेनिंग के बाद आज फाइनल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मिस यूनिवर्स एमपी 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले आज होटल एम्पायर में आयोजित किया जाएगा। रैंप तैयार है, लाइट्स जगमगा रही हैं और अब बारी है प्रतिभा, आत्मविश्वास और सौंदर्य के संगम की। इस मंच पर चुनी जाएंगी वह युवती, जो सीधे मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की रेस में पहुंचेंगी। 20 मई को हुए स्टेट लेवल ऑडिशन में प्रदेशभर से चयनित 13 फाइनलिस्ट अब फिनाले की रैंप पर जलवा बिखेरेंगी। शो की खास बात यह है कि यह आयोजन मध्यप्रदेश की आधिकारिक स्टेट फ्रेंचाइजी द्वारा किया जा रहा है। बीते वर्ष की विनर कोपल मंडोली अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाकर अगली मिस यूनिवर्स एमपी की घोषणा करेंगी।


तीन दिन तक चली ग्रुमिंग, इंटरनेशनल ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग
फिनाले से पहले सभी प्रतिभागियों को इंटरनेशनल एक्सपर्ट अरनिश डायमेरी द्वारा तीन दिन की खास ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों की रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनल इंटरव्यू, फोटोशूट और टैलेंट राउंड की बारीकी से तैयारी कराई गई। रविवार को हुए इन सभी सेगमेंट्स के प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल विजेता का चुनाव करेगा।


खास मेहमान के तौर पर पहुंचीं 2024 की मिस यूनिवर्स रिया सिंघा
मध्यप्रदेश के इस प्रतिष्ठित मंच को और खास बनाने के लिए मिस यूनिवर्स 2024 रिया सिंघा को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वह प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी और फिनाले में अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। फिनाले शो में दर्शकों को फैशन और ग्लैमर का भरपूर अनुभव मिलेगा। शो की शुरुआत होगी डांस परफॉर्मेंस से, इसके बाद होगा एलिमिनेशन राउंड जिसमें पहले टॉप 8, फिर टॉप 4 प्रतिभागियों का चयन होगा। अंत में घोषित की जाएगी मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025। ईवनिंग गाउन राउंड भी शो की प्रमुख आकर्षणों में से एक रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE