भोपाल। यात्रियों को अब इंटरसिटी ट्रेनों में भी बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा, अम्बिकापुर और सिंगरौली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में आधुनिक और सुरक्षित एलएचबी कोच लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
बता दें कि एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच उच्च तकनीक से निर्मित हैं, जो पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में न केवल ज्यादा सुरक्षित हैं, बल्कि अधिक आरामदायक भी हैं। इनकी गति क्षमता भी अधिक होती है, जिससे ट्रेनें समय पर संचालन के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन करती हैं। एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील से बने ये कोच हल्के व अत्याधुनिक डिज़ाइन के होते हैं, जिससे यात्रा के दौरान झटकों का अनुभव बेहद कम होता है।
गाड़ी संख्या 12189/12190 रीवा–जबलपुर–रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस
रीवा से एलएचबी रैक के साथ प्रारंभ: 11 जुलाई 2025
जबलपुर से एलएचबी रैक के साथ प्रारंभ: 13 जुलाई 2025
गाड़ी संख्या 11265/11266 जबलपुर–अम्बिकापुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
जबलपुर से प्रारंभ: 11 जुलाई 2025
अम्बिकापुर से प्रारंभ: 12 जुलाई 2025
गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर–सिंगरौली–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
जबलपुर से प्रारंभ: 12 जुलाई 2025
सिंगरौली से प्रारंभ: 13 जुलाई 2025