BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 3:50 pm
KHABAR : अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कांग्रेस ने विभाग को खराब टीवी, लालटेन और चिमनियां की भेंट, पढे़ खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। बिना पूर्व सूचना के हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली गुल होने की शिकायतें आ रही हैं।

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद करने या समय सारिणी जारी करने की मांग की गई है।

बिजली कटौती से नल की समयावधि में भी बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे लोगों को पानी भरने जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने में दिक्कत हो रही है। कटौती से बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं।

मांग पत्र में वॉल्टेज की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की गई है। झिरना, नकटुआ और जेल रोड सब स्टेशन के सभी टाउन फीडरों पर अलग मेंटनेंस टीम और कॉल सेंटर की व्यवस्था करने को कहा गया है।

सभी फीडर इंचार्ज के मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और तीनों प्रमुख सब स्टेशनों पर मेंटनेंस के लिए वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। एफओसी टीम में नियमित कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध करते हुए बिजली विभाग को खराब टीवी, लालटेन और चिमनियां भेंट कीं। उनका कहना था कि विभाग की खराब व्यवस्था से लोग पुराने जमाने के साधनों पर लौटने को मजबूर हैं। जनता ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE