BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 3:51 pm
KHABAR : उद्यानिकी किसानों का तीस सदस्‍यीय दल राज्‍य के बाहर करेगा भ्रमण, जिपं अध्‍यक्ष चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया वाहन को रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग नीमच द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत राज्य के बाहर (पांच दिवसीय) भ्रमण के लिए सोमवार को जिले के 30 कृषकों के दल को आई.सी.ए.आर. नई दिल्ली के अधिकृत संस्थान राष्ट्रीय मसाला बीज शोघ केन्द्र अजमेर, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय झालरापाटन (झालावाड), कृषि महाविद्यालय कोटा, सीताफल एक्सीलेंट सेन्टर चित्तौडगढ़ में उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण पांच दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषक उद्यानिकी की उन्नत तकनीकी अपनाकर, अपने प्रक्षेत्र पर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के लिए किसानों के दल को कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में रवाना किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने सोमवार को हरी झण्‍डी दिखाकर किसानों के भ्रमण दल के वाहन को रवाना किया। इस मौके पर उप संचालक उद्यान अत्तर सिंह कन्नौजी एवं दल प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी संदीप कुमार प्रजापत उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE